अंतरराष्ट्रीय
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ चौथे और पाँचवें वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर कप्तान, कुशाग्र और यश ठाकुर को पहला मौक़ा
शुभमन गिल और केएल राहुल टेस्ट की तैयारी के लिए रवाना हो गए हैं, इसलिए बे ओवल में आख़िरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर भारत की कप्तानी करेंगे। तिलक वर्मा की वापसी हुई है और कुमार कुशाग्र व यश ठाकुर को पहली बार वनडे टीम में बुलाया गया है।
